n NBT रिपौर्ट, गुड़गांव
नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। बारहवें दिन मंगलवार को भी कर्मचारी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने सिविल लाइन के नगर निगम ऑफिस में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान धरने प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई प्रधान बसंत कुमार ने की। जबकि संचालन कोषाध्यक्ष भारत कांगड़ा ने किया। इस दौरान नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार फायर और सफाई कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रही है। हड़ताल के चलते शहर में जगह- जगह कूड़े के ढेर हैं। इस दौरान सह सचिव सुशीला देवी, महेश कुमार, जिला प्रधान सुरेश नोहरा, पूर्व जिला प्रधान राजेश कुमार,सोनिया देवी,अनीता देवी, गब्बर सिंह, धर्मपाल , तेजपाल के अलावा कामरेड सतबीर सिंह, जिला प्रधान सुरेश नोहरा, ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान सतवीर, उप प्रधान विमलेश देवी आदि मौजूद रहे।

