Shubhendu Adhikaris Pa Murder Cbi Takes Over Investigation Special Team Formed
शुभेंदु के पीए काकेस CBI ने संभाला
नवभारतटाइम्स.कॉम•
सीबीआई ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच अपने हाथ में ले ली है। इस मामले में सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज की है। दिल्ली के विशेष अपराध विभाग के एक डीआईजी के नेतृत्व में सात सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया गया है। यह जांच अब सीबीआई द्वारा की जाएगी।
CBI ने पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर राज्य पुलिस से जांच अपने हाथ में ले ली है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। CBI ने दिल्ली के विशेष अपराध विभाग के एक डीआईजी के नेतृत्व में सात सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया है।