बीके अस्पताल में टीबी मरीज़ों की हुई काउंसिलिंग

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद के बीके अस्पताल में टीबी मरीजों के लिए एक खास कार्यक्रम हुआ। मल्टी ड्रग रेसिस्टेंस टीबी के मरीजों की काउंसिलिंग की गई। उन्हें बीमारी से बचाव और इलाज की जानकारी दी गई। जीव दया फाउंडेशन ने मरीजों को दवाइयां भी दीं। टीबी फैलने से रोकने के उपाय बताए गए।

special counseling for tb patients held at bk hospital information on prevention and treatment provided

n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : बीके अस्पताल स्थित टीबी कार्यालय में मंगलवार को मल्टी ड्रग रेसिस्टेंस (एमडीआर) टीबी मरीजों के लिए कम्युनिटी सपोर्ट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मरीजों की काउंसिलिंग की गई और उन्हें बीमारी से बचाव व उपचार संबंधी जरूरी जानकारी दी गई। साथ ही जीव दया फाउंडेशन की ओर से मरीजों को दवाइयां भी बाटीं गईं। डीआर टीबी-एचआईवी कोऑर्डिनेटर सुभाष गहलोत ने कहा कि टीबी संक्रमित मरीजों को हमेशा मास्क पहनना चाहिए और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से बचना चाहिए। उन्होंने बताया कि टीबी हवा के माध्यम से फैलने वाली बीमारी है, जो संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंच सकती है।

रेकमेंडेड खबरें