अवैध भूजल दोहन पर सख्ती, डीएम को जांच के निर्देश

नवभारतटाइम्स.कॉम

शहर में मिनरल वॉटर प्लांट्स और टैंकरों से हो रहे अवैध भूजल दोहन का मामला शासन तक पहुंच गया है। भूगर्भ जल विभाग ने गौतमबुद्ध नगर के डीएम को जांच के निर्देश दिए हैं। पर्यावरण एक्टिविस्ट की शिकायत पर यह कार्रवाई की जा रही है। दोषी पाए जाने पर संबंधित इकाइयों पर कार्रवाई होगी।

अवैध भूजल दोहन पर सख्ती, डीएम को जांच के निर्देश

NBT न्यूज, ग्रेनो : शहर में मिनरल वॉटर प्लांट्स और टैंकरों से कथित अवैध भूजल दोहन का मामला शासन तक पहुंच गया है। भूगर्भ जल विभाग ने गौतमबुद्ध नगर के डीएम को पत्र भेजकर पूरे प्रकरण की जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

भूगर्भ जल विभाग के निदेशक कार्यालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि पर्यावरण एक्टिविस्ट विकास तोंगड़ ने 22 अप्रैल को ई-मेल के माध्यम से शिकायत भेजी थी। इसमें आरोप लगाया गया कि जिले में कुछ मिनरल वॉटर यूनिट्स लगातार टैंकरों के जरिये बड़े पैमाने पर भूजल दोहन कर रही हैं। शिकायत में यह भी कहा है कि कई जगह निकाला गया पानी सीधे सीवरलाइन में छोड़ा जा रहा। भूगर्भ जल विभाग ने डीएम से कहा है कि मामले की जांच उत्तर प्रदेश भूगर्भ जल (प्रबंधन एवं विनियमन) अधिनियम-2019 के तहत कराई जाए। यदि शिकायत सही मिलती है तो संबंधित इकाइयों पर कार्रवाई की जाए। विभाग ने यह भी निर्देश दिए कि जांच के बाद की गई कार्रवाई की रिपोर्ट 10 दिनों के भीतर उपलब्ध कराई जाए।

रेकमेंडेड खबरें