n NBT न्यूज, बल्लभगढ़ : नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल के चलते मुख्य बाजार में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए है। इससे निकलने वाली बदबू ने दुकानदार और ग्राहकों की परेशानी बढ़ा दी है। हालात ऐसे हैं कि बाजार में आने वाले लोगों को मुंह ढककर गुजरना पड़ रहा है।
दरअसल, निगम के कर्मचारी पिछले 12 दिनों से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इस कारण सफाई का काम पूरी तरह ठप हो गया है। बाजार की सड़कों पर कूड़े के ढेर हैं, वहीं नालियां ओवरफ्लो होने से सड़कों गंदा पानी बह रहा है। इससे न सिर्फ दुर्गंध फैल रही है, बल्कि संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। दुकानदारों का कहना है कि गंदगी की वजह से उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है।


