मेरठ रोड ओवर ब्रिज 10 दिन तक बंद रहेगा

नवभारतटाइम्स.कॉम

हापुड़ में मेरठ रोड ओवर ब्रिज की मरम्मत के कारण 14 मई से 23 मई तक यातायात बंद रहेगा। मेरठ जाने वाले वाहनों को ततारपुर बाईपास का प्रयोग करना होगा। पुल के जोड़ों को बदला जाएगा। इस मरम्मत कार्य पर 34 लाख रुपये खर्च होंगे। पुल बंद होने से स्थानीय लोगों को असुविधा होगी।

meerut road overbridge closed for 10 days repair work begins traffic affected

n NBT न्यूज, हापुड़

लोक निर्माण विभाग द्वारा मेरठ रोड स्थित ओवर ब्रिज की मरम्मत कराई जाएगी। इस कारण ओवर ब्रिज पर दस दिनों के लिए यातायात पूर्णतया बंद रहेगा। अब इस स्थिति में मेरठ जाने वाले वाहनों को ततारपुर बाईपास से होते हुए मेरठ जाना होगा। नैशनल हाइवे- 334 पर मेरठ रोड पर दिल्ली लखनऊ व मेरठ खुर्जा रेलवे लाइन पर ओवर ब्रिज बना है। पुल कई जगहों से क्षतिग्रस्त होने लगा है। अब मरम्मत के लिए 14 मई से आगामी 23 मई तक ब्रिज पर वाहनों का आवागमन पूर्णतया बंद रहेगा। मेरठ जाने वाले वाहनों को ततारपुर बाईपास से होकर मेरठ जाना होगा। ओवर ब्रिज के बंद होने के कारण पुल पार रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि मेरठ रोड स्थित ओवर ब्रिज के जोड़ों को बदला जाएगा। मरम्मत पर 34 लाख की धनराशि खर्च होगी।