विकास कार्यों में गड़बड़ी, निगम के एसडीओ सस्पेंड

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद में विकास कार्यों में अनियमितताओं के चलते नगर निगम के एसडीओ संजय बंसल को निलंबित कर दिया गया है। विधायक धनेश अदलखा ने ठेकेदारों से मिलीभगत और निर्माण की गुणवत्ता प्रभावित होने का आरोप लगाया। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने मामले की जांच अडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा को सौंपी है। उन्हें दस दिनों में रिपोर्ट देनी होगी।

development work irregularities faridabad nigam sdo sanjay bansal suspended investigation ordered

n NBT न्यूज, फरीदाबाद

जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं के आरोपों के बाद नगर निगम के एसडीओ संजय बंसल को सस्पेंड कर दिया गया है। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कार्रवाई करते हुए मामले की जांच अडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा को सौंपी है। आरोप है कि एसडीओ ने ठेकेदारों को निर्धारित दरों से कम पर टेंडर जारी किए, जिसके चलते निर्माण कार्यों की गुणवत्ता प्रभावित हुई। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्यों के सैंपल परीक्षण भी नहीं कराए गए।

मंगलवार को हुई बैठक में विधायक धनेश अदलखा ने आरोप लगाया कि एसडीओ ठेकेदारों के साथ मिलीभगत कर उन्हें टेंडर दिलवाते हैं और बाद में निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि एसडीओ को सस्पेंड कर सरकार को पत्र भेज दिया गया है। साथ ही मामले की जांच अडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा को सौंपी गई है। उन्हें 10 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। विधायक धनेश अदलखा ने कहा कि नगर निगम में भ्रष्टाचार के मामलों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा