n NBT न्यूज, लोनी
भूपखेड़ी गांव के पूर्व प्रधान ने कार सवार बदमाशों पर गाली-गलौज करने और घर पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। मामला तीन मई का है। पीड़ित ने पुलिस को घटना की शिकायत देने के बाद भी आठ दिन के बाद केस दर्ज किया है। एसीपी सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि प्रारंभिक जांच में फायरिंग की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पीड़ित की शिकायत पर कार सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज की सहायता से कार की सुरागकशी के प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, भूपखेड़ी गांव में पूर्व प्रधान ने बताया कि तीन मई की रात करीब पौने बारह बजे कार सवार बदमाश मकान के मेन गेट पर पहुंचे और गाली-गलौज कर तीन राउंड फायरिंग की। शोर मचाने पर वे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।


