Brahmin Mahasabhas Kanyadan Samriddhi Yojana Financial Aid For Education And Marriage Of Poor Girls
ब्राह्मण महासभा चलाएगी 'कन्यादान समृद्धि योजना'
नवभारतटाइम्स.कॉम•
मुरादनगर में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक हुई। इसमें समाज की जरूरतमंद बालिकाओं की शिक्षा और गरीब कन्याओं के विवाह के लिए आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया गया। विनोद मिश्रा ने बताया कि गरीब ब्राह्मण कन्याओं के विवाह हेतु 'कन्यादान समृद्धि योजना' शुरू की जाएगी। यह योजना समाज के लिए महत्वपूर्ण कदम है।
n NBT न्यूज, मुरादनगर : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से गांव नगला फिरोज मोहनपुर में बैठक की गई। इसमें समाज की जरूरतमंद बालिकाओं की शिक्षा व गरीब कन्याओं के विवाह के लिए आर्थिक सहायता करने का फैसला लिया। बैठक की अध्यक्षता जगदीश दत्त व संचालन यतिदेव शर्मा ने किया। विनोद मिश्रा ने कहा कि गरीब ब्राह्रामण कन्याओं के विवाह के लिए ' कन्यादान समृद्धि योजना ' चलाई जाएगी।