n NBT न्यूज, मोदीनगर : घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश के मामले में डीसीपी ग्रामीण के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। पीड़िता के अनुसार, तीन दिन पहले वह चार वर्षीय बेटे के साथ घर पर थी। इसी बीच आरोपी बबलू अंदर घुस आया और दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर मारपीट की। आरोपी के घर में घुसते और भागते समय की घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस के सुनवाई नहीं करने पर पीड़िता ने डीसीपी ग्रामीण कार्यालय में गुहार लगाई थी। एसीपी भाष्कर वर्मा ने बताया कि आरोपी बबलू उर्फ प्रदीप नेहरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।


