मेहनत से छू लिया आसमान, लड़कियों ने फिर मारी बाज़ी

नवभारतटाइम्स.कॉम

सीबीएसई 12वीं परीक्षा के नतीजों में गुड़गांव रीजन ने शानदार प्रदर्शन किया है। रीजन का कुल पास प्रतिशत 88.45 रहा, जिससे यह देश भर के प्रमुख रीजन्स में आठवें स्थान पर आ गया। लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया। छात्राओं का पास प्रतिशत 91.86 रहा, जबकि छात्रों का 85.85 प्रतिशत रहा।

cbse 12th result girls excel in gurgaon region 8845 pass percentage

गुड़गांव रीजन का 88.45 प्रतिशत रहा रिजल्ट

- देशभर में गुड़गांव रीजन आठवें स्थान पर रहा

NBT न्यूज, गुड़गांव

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE ) के 12वीं परीक्षा के परिणाम में गुड़गांव रीजन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। इस बार गुड़गांव रीजन का कुल पास प्रतिशत 88.45 प्रतिशत रहा और देश के प्रमुख रीजन में आठवें स्थान पर पहुंच गया। खास बात यह रही कि छात्राओं ने एक बार फिर छात्रों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया। सीबीएसई की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, गुड़गांव रीजन से लड़कियों का पास प्रतिशत 91.86 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों का परिणाम 85.85 प्रतिशत दर्ज किया गया। 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक आयोजित हुई बोर्ड परीक्षा में गुड़गांव रीजन में 309 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। शिक्षाविदों का मानना है कि छात्रों ने इस बार सेल्फ स्टडी, नियमित टेस्ट, ऑनलाइन लर्निंग और प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर की मदद से बेहतर तैयारी की। स्कूलों की ओर से कराई गई विशेष तैयारी और समय-समय पर हुए मूल्यांकन का सकारात्मक असर रिजल्ट में देखने को मिला।