गाज़ियाबाद में दूषित जल से बनेगी स्वच्छ ऊर्जा

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाज़ियाबाद में अब दूषित जल से स्वच्छ ऊर्जा बनेगी। नगर निगम ने डुंडाहेड़ा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में बायो-सीएनजी प्लांट बनाने का अनुबंध किया है। यह प्लांट अपशिष्ट जल से निकलने वाली बायोगैस को उच्च गुणवत्ता वाली बायो-सीएनजी में बदलेगा। यह परियोजना पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर आधारित होगी। इससे शहर की कचरा प्रबंधन प्रणाली आधुनिक होगी।

clean energy to be made from polluted water in ghaziabad municipal corporation initiates bio cng plant project

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : नगर निगम ने शहर की कचरा प्रबंधन प्रणाली को आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। बुधवार को निगम ने 70 एमएलडी डुंडाहेड़ा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) में बायो-सीएनजी प्लांट विकसित करने के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता गाजियाबाद बायोएनर्जी प्राइवेट लिमिटेड और वाटेक वाबग लिमिटेड के साथ हुआ है। पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत बनने वाली यह परियोजना बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर आधार पर विकसित की जाएगी। यह अपशिष्ट जल शोधन प्रक्रिया के दौरान निकलने वाली बायोगैस को उच्च गुणवत्ता वाली बायो-सीएनजी में बदल देगा।