CM समेत मंत्रियों के काफिले की गाड़ियों में 50% कटौती

नवभारतटाइम्स.कॉम

प्रधानमंत्री की अपील पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा फैसला लिया है। अब मंत्रियों और अधिकारियों के विदेश दौरे बंद रहेंगे। वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अंतरराष्ट्रीय बैठकों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों के काफिले में गाड़ियों की संख्या आधी कर दी गई है।

cm and ministers convoy reduced by 50 foreign tours and study tours also banned

NBT रिपोर्ट, मुंबई : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में बुधवार को दो हाई-लेवल मीटिंग हुई। पीएम मोदी की पेट्रोल-डीजल और विदेशी मुद्रा बचाने की अपील पर अमल करने के लिए सीएम ने सख्त निर्देश दिए। सभी मंत्रियों एवं अधिकारियों के विदेश दौरों और स्टडी टूर पर रोक लगाई गई। सीएम ने कहा कि अब मंत्री और अधिकारी अंतरराष्ट्रीय मीटिंग में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भाग लेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों के काफिले में गाड़ियों की संख्या में 50 प्रतिशत की कटौती कर दी गई है। बैठक में राज्य के चीफ सेक्रेटरी, डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस और दूसरे सीनियर अधिकारी मौजूद थे। वहीं, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने भी अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम करने के निर्देश दिए हैं। 8पेज 3