दूसरे दिन भी निगम मुख्यालय से नहीं हटाया कूड़ा

नवभारतटाइम्स.कॉम

नगर निगम मुख्यालय में दूसरे दिन भी कूड़ा नहीं हटाया गया। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की राज्यव्यापी हड़ताल जारी है। मुख्यालय परिसर में गंदगी का आलम रहा। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। संघ पदाधिकारियों की चंडीगढ़ में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के साथ मीटिंग हुई। कांग्रेसी नेताओं ने धरनास्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों का समर्थन किया।

faridabad garbage at nigam headquarters for the second day employees on strike

n NBT न्यूज, फरीदाबाद : नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले चल रही राज्यव्यापी हड़ताल का पूरी तरह दिख रहा है। नगर निगम मुख्यालय में दूसरे दिन भी कूड़ा पड़ा रहा। मुख्यालय परिसर में जगह-जगह गंदगी का आलम रहा। वहीं प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी बुधवार को सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं दूसरी ओर संघ पदाधिकारियों की चंडीगढ़ में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के साथ मीटिंग हुई। हड़ताली कर्मचारियों को बुधवार को उस समय बड़ा समर्थन मिला जब कांग्रेसी नेता धरनास्थल पर पहुंचे। कांग्रेसी नेताओं ने सरकार पर कर्मचारी और किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। धरने की अध्यक्षता सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर ने की, जबकि संचालन जिला कोषाध्यक्ष रघुबीर चौटाला और जिला सचिव अनिल चिंडालिया ने संयुक्त रूप से किया। राज्य उप महासचिव सुनील चिंडालिया ने आरोप लगाया कि सरकार नगर परिषद, नगर निगम और फायर विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं की लगातार अनदेखी कर रही है।