n NBT न्यूज, हथीन : कुंडली मानेसर एक्सप्रेसवे के मंडकौला कट से नाकाबंदी कर हथियारों की खेप पकड़ने के मामले में पुलिस ने एक पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने वाली एजेंसी एंटी नारकोटिक्स टीम के इंचार्ज विश्व गौरव ने बताया कि पुलिस ने जिला नूंह के गांव मडीयाकी निवासी हथियार तस्करी में शामिल आरोपी याहया को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी के ऊपर पांच हजार का इनाम था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।


