n NBT न्यूज, मुरादनगर
ग्रामीण क्षेत्र में बिजली विभाग के मरम्मत कार्य चलते आधे शहर में 5 घंटे बिजली गुल रही। फॉल्ट देहात में था, शहरवासियों को भीषण गर्मी से परेशान होना पड़ा। काॅलोनीवासियों ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की लाइन को अलग-अलग कराने की मांग की है। एसडीओ द्वितीय ने रावली काकड़ा बिजली मरम्मत कार्य के लिए बुधवार दोपहर 2 बजे शटडाउन लिया था, इसके कारण असालतनगर बिजली घर को भी शटडाउन लेना पड़ा। इससे दर्जनों काॅलोनियों में 5 घंटे तक बिजली गुल रही। राधेश्याम विहार फेस-5 काॅलोनी निवासी सतीश कुमार सिंघल का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते ग्रामीण क्षेत्र व शहरी क्षेत्र की लाइन गंग नहर से रावली रोड, पाइप लाइन को जा रहीं है। फाॅल्ट रावली व काकड़ा क्षेत्र में होता है तो बिजली आधे शहर की गुल रहती है। एसडीओ प्रथम एसपी यादव का कहना है कि एसडीओ द्वितीय के ग्रामीण क्षेत्र में मरम्मत का कार्य होना था। जिस कारण असालतनगर बिजली घर का भी शटडाउन लेना पड़ा। शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ती बाधित रही।


