सीज़न की सबसे तेज़ आंधी से बदला मौसम, बारिश के साथ ही ओले भी गिरे

नवभारतटाइम्स.कॉम

दिल्ली में मौसम ने अचानक करवट ली। बुधवार को सीजन की सबसे तेज आंधी आई, जिससे हवा की रफ्तार 98 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई। पालम में तापमान 9 डिग्री तक गिर गया और ओलावृष्टि भी हुई। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी और तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है। लू की वापसी की भी संभावना है।

सीज़न की सबसे तेज़ आंधी से बदला मौसम, बारिश के साथ ही ओले भी गिरे

n NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली

सुबह में हल्की आंधी और बूंदाबांदी, दोपहर को तेज गर्मी और शाम को सीजन की सबसे तेज आंधी, ओलावृष्टि। मौसम का मिजाज बुधवार को ऐसा ही रहा। शाम के समय पालम में हवाओं की रफ्तार 98 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई। सफदरजंग और पूसा में यह 72 किमी प्रति घंटे रही। पालम में महज 25 मिनट में तापमान 9 डिग्री तक गिर गया। यहां आंधी से पहले तापमान 35 डिग्री था, जो 26 डिग्री पहुंच गया। वही धौला कुआं, सागरपुर आदि में ओलावृष्टि भी हुई।

सीज़न की सबसे तेज़ आंधी से बदला मौसम, बारिश के साथ ही ओले भी गिरे

सीज़न की सबसे तेज़ आंधी से बदला मौसम, बारिश के साथ ही ओले भी गिरे



सीज़न की सबसे तेज़ आंधी से बदला मौसम, बारिश के साथ ही ओले भी गिरे

सफदरजंग में शाम को 1.8 एमएम, पालम में 2 एमएम, जाफरपुर में 0.5 एमएम और जनकपुरी में 1 एमएम बारिश हुई। इससे पूर्व सुबह कुछ इलाकों में हल्की आंधी व बारिश के बावजूद राजधानी का तापमान बुधवार को 40 डिग्री के करीब पहुंच गया। गुरुवार को यह 40 डिग्री के स्तर को पार कर सकता है। मौसम 20 मई तक शुष्क व गर्म बना रहेगा। पश्चिमी दिल्ली के कुछ इलाकों में सुबह आठ बजे के करीब हल्की आंधी व बूंदाबांदी हुई। स्काईमेट के अनुसार इस वीकेंड पर लू की वापसी हो सकती है।

बुधवार को हवाओं में गर्माहट महसूस हुई। इस मई का यह सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.3 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। हवा में नमी का स्तर 37 से 70 प्रतिशत तक रहा। 14 मई को आंशिक बादल रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 40 डिग्री के करीब रह सकता है। इसके बाद 15 से 19 मई तक तापमान बढ़ेगा। इस दौरान आसमान साफ रहेगा। तेज धूप खिलेगी। अधिकतम तापमान 39 से 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री तक रह सकता है। स्काईमेट के अनुसार सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्की बारिश व आंधी चली। पालम, जनकपुरी, डाबड़ी के अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा में इस तरह की गतिविधियां हुई। अब गुरुवार से तापमान और अधिक बढ़ेगा। पंजाब में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। साउथ-वेस्ट उत्तर प्रदेश में भी एक निचले स्तर का सर्कुलेशन क्षेत्र बना हुआ है। हालांकि इसकी वजह से कोई मौसमी एक्टिविटी होने की संभावना नहीं है। इसके चलते अब शुक्रवार से रविवार तक इस महीने का तापमान 40 डिग्री के पार हो सकता है। तापमान इस दौरान 40 से 42 डिग्री तक बना रह सकता है। अगले हफ्ते के मध्य तक तापमान इसी स्तर पर बना रह सकता है। शुक्रवार से हवाएं तेज रहेंगी। यह हवाएं लू की वापसी करवा सकती हैं।