सीवर में मौत पर मानव अधिकार आयोग का नोटिस

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद में सीवर सफाई के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई। इस गंभीर घटना पर हरियाणा राज्य मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने नगर निगम, एफएमडीए और पुलिस विभाग को नोटिस जारी किया है। तीनों विभागों से आठ जुलाई तक विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। यह घटना मानवाधिकारों के उल्लंघन का मामला है।

sewage death human rights commission issues notice to municipal corporation fmda and police

n NBT न्यूज, फरीदाबाद: ग्रेटर फरीदाबाद के पुरी प्राणायाम सोसायटी में पिछले दिनों सीवर सफाई के दौरान हुई दो मजदूरों की मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के बाद हरियाणा राज्य मानव अधिकार आयोग ने भी कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने घटना को गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन मानते हुए नगर निगम , एफएमडीए और पुलिस विभाग से जवाब तलब किया है। आयोग ने तीनों विभागों को नोटिस जारी कर आठ जुलाई तक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि कुछ दिन पहले ग्रेटर फरीदाबाद की पुरी प्राणायाम सोसायटी के निकट सीवर लाइन की सफाई के दौरान दो सफाई कर्मियों की जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान खेड़ी कलां गांव निवासी सुनील और राजेंद्र के रूप में हुई थी।