ताइक्वांडो में दो बहनों ने जीते गोल्ड मेडल

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद में संपन्न हुई 25वीं अंतर विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दो बहनों ने शानदार प्रदर्शन किया। सानवी प्रणव और सूनृता प्रणव ने अपने-अपने वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किए। सानवी ने पीली बेल्ट वर्ग में जीत दर्ज की, वहीं सूनृता ने कला प्रदर्शन में बाजी मारी।

two sisters from faridabad won gold medals in taekwondo increased the pride of the region

n NBT न्यूज, फरीदाबाद : सेक्टर-30 स्थित राधा-कृष्णा मंदिर परिसर में 25वीं अंतर विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता संपन्न हुई, इसमें दो बहनाें ने शानदार प्रदर्शन किया। सानवी प्रणव और सूनृता प्रणव ने अपने-अपने वर्ग में गोल्ड मेडल जीते। दोनों बहन सूरजकुंड एरिया के शिव दुर्गा विहार में रहती हैं। पीली बेल्ट वर्ग में खेलते हुए सानवी ने दोनों प्रतिद्वंद्वियों को अलग-अलग मुकाबलों में हराकर गोल्ड मेडल जीता। वहीं छोटी बहन सूनृता ने ताइक्वांडो कला प्रदर्शन यानी पूमसे में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल अपने नाम किया। सानवी और सूनृता दयालबाग स्थित ब्ल्यू एंजिल्स ग्लोबल स्कूल में पढ़ती हैं। गोल्ड मेडल जीतने के बाद दोनों बहनों ने इस सफलता का श्रेय अपने कोच सुमित और पिता प्रणव प्रिया को दिया। वहीं शिव दुर्गा विहार निवासी जेपी मिश्रा ने दोनों बहनों को मेडल जीतने पर आशीर्वाद दिया और कहा कि दोनों के प्रदर्शन की स्कूल और क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है। कोच ने कहा कि सानवी और सूनृता लगातार मेहनत कर रही हैं और आने वाले समय में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन करेंगी।