रास्ता रोककर युवक पर बोतल व पत्थरों से हमला

नवभारतटाइम्स.कॉम

बल्लभगढ़ में एक युवक पर रास्ता रोककर बोतल और पत्थरों से हमला किया गया। इस गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 1-2 मई की रात को हुई थी। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

youth attacked with bottles and stones after blocking the way police arrested 3 including a minor

n NBT न्यूज, बल्लभगढ़ : शहर में मारपीट का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें रास्ता रोककर एक युवक पर बोतल और पत्थरों से हमला किया गया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने की।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, इंद्रा कॉलोनी निवासी प्रवीन ने थाना सेक्टर-8 में शिकायत दी थी कि 1-2 मई की रात उसका छोटा भाई ग्रीन फील्ड स्थित अपने फ्लैट की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि एक युवक ने बोतल से हमला किया, जबकि अन्य दो ने पत्थरों से उसके सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-8 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।