सास और देवर पर हमला कराने का आरोप

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव के हरी नगर में प्लॉट को लेकर एक महिला पर अपनी सास और देवर पर हमला कराने का गंभीर आरोप लगा है। महिला के बेटे राहुल और अमर ने एक प्लॉट खरीदा था, जिसे उन्होंने अपने नाम कराया था।

daughter in law orchestrates deadly attack on mother in law and brother in law in plot dispute attempts to run them over with a car

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

सेक्टर-37 थाना एरिया के हरी नगर में प्लॉट के विवाद में महिला पर सास और देवर पर हमला कराने का आरोप लगा है। हरी नगर की उर्मिला ने बताया कि उनके दो बेटे राहुल और अमर हैं। दोनों ने 30 वर्ग गज का एक प्लॉट खरीदा था और उसे उनके नाम कराया था। आरोप है अमर की पत्नी शिवांगी इस बात से नाराज थी और झगड़ा करती थी। 5 मई की शाम करीब 7:30 बजे शिवांगी अपने पिता रुद्रप्रकाश, मौसा दिनेश, तीन महिलाओं और अन्य पांच लोगों के साथ घर पर आई और राहुल पर चाकू से हमला कर दिया। उर्मिला ने बचाव किया तो आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और उन पर कार चढ़ा दी। हमले में उर्मिला के पैर टूट गए। घायल राहुल ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि उस समय पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद पड़ोसी दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया, यहां पुलिस ने उनसे पूछताछ की लेकिन दोनों बयान देने की स्थिति में नहीं थे। आठ मई को पीड़िता ने शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज किया।