Sps Protest Against Inflation Smart Meters Unemployment And Neet Irregularities
महंगाई को लेकर सपा ने खोला मोर्चा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
अयोध्या में समाजवादी पार्टी ने महंगाई के खिलाफ मोर्चा खोला। पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे ‘पवन’ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर सिलिंडर रखकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। उन्होंने स्मार्ट मीटर, बेरोजगारी और नीट परीक्षा में धांधली का विरोध किया। इस प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव और राकेश यादव भी शामिल रहे।
nNBT न्यूज, अयोध्या: बढ़ती महंगाई के साथ ही स्मार्ट मीटर , बेरोजगारी और नीट परीक्षा में धांधली के विरोध में शनिवार को सपाइयों ने प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे ‘पवन’ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं प्रदर्शन में शामिल हुईं और सिर पर सिलिंडर रखकर जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचीं। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, राकेश यादव प्रमुख रूप से शामिल रहे।