‘किडनी मरीज़ों के लिए बढ़ाई जा रही हैं सुविधाएं’

नवभारतटाइम्स.कॉम

उत्तर प्रदेश में किडनी के मरीजों के लिए अच्छी खबर है। अब सभी जिलों में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध हो गई है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एसजीपीजीआई में यह जानकारी दी। अंगदान और किडनी प्रत्यारोपण में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया गया। यह पहल मरीजों के इलाज को बेहतर बनाएगी।

dialysis facilities increased for kidney patients in up now available in every district

n NBT न्यूज, लखनऊ : उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि यूपी में किडनी मरीजों को बेहतर इलाज देने के लिए लगातार सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। अब सभी जिलों में डायलिसिस की सुविधा शुरू हो चुकी है। उपमुख्यमंत्री शनिवार को SGPGI के सीवी रमन प्रेक्षागृह में नेफ्रॉलजी विभाग के 39वें स्थापना दिवस समारोह में अपनी बात रख रहे थे।

कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष, पीजीआई निदेशक डॉ. राधा कृष्ण धीमन, नेफ्रॉलजी विभाग के हेड डॉ. नारायण प्रसाद, डॉ. अनुपम कौल, डॉ. मानस रंजन पटेल, डॉ. देवेंद्र गुप्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान अंगदान और किडनी प्रत्यारोपण सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाले डॉक्टरों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड डॉ. विजय खेर और एमिनेंट एलुमनस अवॉर्ड डॉ. श्याम बंसल को दिया गया।