दुकान से चुराई लाखों की जूलरी, कैशियर अरेस्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव के सुशांत लोक में एक जूलरी शॉप से लाखों की चोरी हुई है। दुकान के कैशियर प्रसंजीत सामंता को गुजरात के गांधीनगर से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से करीब छह लाख रुपये नकद और लाखों की जूलरी बरामद हुई है। आरोपी ने आर्थिक तंगी के कारण चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

millions of jewelry and cashier arrested accused caught from gujarat

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

सुशांत लोक में जूलरी शॉप से लाखों की चोरी के आरोप में दुकान के कैशियर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को गुजरात के गांधीनगर से अरेस्ट किया। अधिकांश नकदी और लाखों की जूलरी बरामद की है। गुरुवार को महिला ने सुशांत लोक थाने में शिकायत दी थी। बताया कि उनकी गोल्ड सूक मॉल में जूलरी की दुकान है। दुकान पर प्रसंजीत सामंता 3 साल से कैशियर था। बुधवार को जब वह दुकान पर पहुंची तो कैशियर दुकान पर नहीं मिला। मंगलवार को प्रसंजित को दुकान पर काम करवाने भेजा था। स्टाफ ने बताया कि कैश ड्रॉअर की चाबी भी प्रसनजीत के पास ही थी। जब ड्रॉअर खोलकर देखा तो वहां से करीब छह लाख रुपये नकद और सोने की जूलरी व अन्य कीमती सामान गायब था। सामान की कीमत 60 लाख रुपये से ज्यादा थी। टीम ने इनपुट के आधार पर आरोपी प्रसंजीत सामंता को गांधीनगर से पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को गांधीनगर कोर्ट में पेश कर दो दिन का ट्रांजिट रिमांड हासिल किया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में उसने बताया कि वह आर्थिक तंगी से गुजर रहा था, दुकान में अकेले पेंट करने की जिम्मेदारी मिली तो लालच में आकर वारदात की।