n NBT रिपोर्ट, मानेसर : गांव नाहरपुर कासन में रास्ता रोकने का विरोध करने पर एक टैक्सी चालक से मारपीट का मामला आया है। पीड़ित मदन ने बताया वे टैक्सी चालक हैं। 13 मई की शाम 6:35 बजे वह घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव के ही संदीप यादव का ट्रैक्टर खड़ा था। आरोप है कि ट्रैक्टर को ड्राइवर संदीप साहू चला रहा था। जब उन्होंने ट्रैक्टर को रास्ते से हटाने के लिए कहा तो ड्राइवर संदीप साहू ने नशे में जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और लोहे के पाने से सिर पर वार कर दिया। तबीयत में सुधार होने पर शिकायत दर्ज करवाई।


