n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों को शनिवार को स्वगणना के लिए प्रशिक्षित किया गया। आयुक्त सभागार में आयोजित कार्यशाला में डिजिटल स्वगणना का डेमो किया गया। इस दौरान स्वगणना को जनआंदोलन बनाने पर जोर दिया गया।
आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कमिश्नरेट के अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वगणना की प्रक्रिया, महत्व और तकनीकी पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई। मौके पर मंडलायुक्त ने कहा कि जनगणना देश के विकास का आधार है। इसके माध्यम से नीतियों और योजनाओं का निर्माण होता है। उन्होंने स्वगणना को सरल, सुरक्षित और समयबद्ध बताते हुए कहा कि कोई भी नागरिक इसे 5 से 10 मिनट में पूरा कर सकता है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से स्वयं स्वगणना करने के साथ-साथ आमजन को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।


