n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। फर्जी बिलिंग और शेल कंपनियों के जरिए सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगाने के आरोपी मंत्री की रिमांड विशेष कोर्ट ने दो और दिनों के लिए बढ़ा दिया है। सात दिन की रिमांड खत्म होने पर शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें पीएमएलए (PMLA) के विशेष न्यायाधीश व जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा की कोर्ट में पेश किया था। ईडी के अनुसार, 9 मई को संजीव अरोड़ा को शेल कंपनियों के संचालन, फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट और गलत तरीके से जीएसटी रिफंड लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था।


