गोदाम से "66 लाख के मोबाइल चोरी

नवभारतटाइम्स.कॉम

पटौदी के फ्लिपकार्ट वेयरहाउस से 371 मोबाइल फोन चोरी हो गए हैं। इनकी कीमत करीब 66 लाख रुपये बताई जा रही है। कंपनी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच हो रही है।

flipkart warehouse 371 mobiles worth 66 lakh stolen pataudi police investigating

n NBT रिपोर्ट, पटौदी : थाना एरिया में फ्लिपकार्ट वेयरहाउस से 371 मोबाइल फोन चोरी हो गए। अनुमानित कीमत करीब 66 लाख 35 हजार रुपये है। जानकारी के अनुसार, कंपनी Delhivery Ltd को फ्लिपकार्ट की ओर से सूचना दी गई कि 371 मोबाइल फोन डिलिवर नहीं हुए हैं। जब कंपनी रेकॉर्ड की जांच की तो ये मोबाइल न तो डिलिवरी रेकॉर्ड में पाए गए और न ही सिस्टम में।

कंपनी की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई, इस पर थाना पटौदी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया है और कंपनी के रिकॉर्ड, कर्मचारियों की भूमिका तथा लॉजिस्टिक मूवमेंट की जांच शुरू कर दी है।