बिल्डर की तलाश में ईडी ने तीन जगह की छापेमारी

नवभारतटाइम्स.कॉम

प्रवर्तन निदेशालय ने नोएडा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तीन जगहों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई महर्षि ट्रस्ट की जमीन की बिक्री में शामिल भूमाफिया के खिलाफ हुई है। ईडी ने सिंह वाहिनी इंफ्रा प्रॉजेक्ट के डायरेक्टर प्रदीप सिंह की जांच तेज कर दी है। बिल्डर के बैंक खातों, एफडी और लॉकरों पर रोक लगा दी गई है।

eds big action in search of builder raids at three locations in noida mp chhattisgarh

n NBT रिपोर्ट, नोएडा : सेक्टर-110 में महर्षि ट्रस्ट की जमीन को बेचने वाले भूमाफिया के खिलाफ ईडी ने शनिवार को नोएडा सहित मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के कई ठिकानों पर छापेमारी की। शुक्रवार को ईडी ने दिल्ली, नोएडा से दो लोगों रामचंद्र मोहन और आकाश मालवीय को गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ के बाद ट्रस्ट की जमीन बेचने के फर्जीवाड़े में शामिल सिंह वाहिनी इंफ्रा प्रॉजेक्ट के डायरेक्टर प्रदीप सिंह की जांच जारी है। इस प्रकरण में ट्रस्ट की एसएलपी पर दो दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी जांच का आदेश दिया था। ईडी ने बिल्डर के बैंक खातों, एफडी व लॉकरों पर रोक लगा दी है। 8 पेज 7