कंपनी से 180 ई-वाहन गायब, करोड़ों के घोटाले का आरोप

नवभारतटाइम्स.कॉम

नोएडा की एक बड़ी लॉजिस्टिक्स कंपनी में करोड़ों के गबन का मामला सामने आया है। कंपनी के 180 ई-वाहन रिकॉर्ड और मौके से गायब हैं। पूर्व और वर्तमान कर्मचारियों पर हेरफेर और राजस्व हड़पने का आरोप है। फॉरेंसिक ऑडिट में कई अनियमितताएं सामने आई हैं। कंपनी ने फेज-3 थाने में केस दर्ज कराया है।

noida 180 e vehicles missing from logistics company allegations of crore scam

n NBT रिपोर्ट, नोएडा : शहर की एक बड़ी लॉजिस्टिक्स कंपनी में करोड़ों रुपये के गबन और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कंपनी ने अपने पूर्व और वर्तमान कर्मचारियों, टीम लीडरों और फील्ड स्टाफ पर 180 ई वाहनों के गबन, रेकॉर्ड में हेरफेर और कंपनी का राजस्व हड़पने का आरोप लगाया है। मामले में कंपनी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए फेज-3 थाने में केस दर्ज कराया है। सेक्टर 68 में ब्लू वील मोबिलिटी सर्विस का ऑफिस है। कंपनी के सहायक प्रबंधक कुणाल हंस ने बताया कि फरेंसिक ऑडिट में खुलासा हुआ कि कंपनी और उसकी सहयोगी कंपनियों के 180 वाहन रेकॉर्ड और मौके दोनों जगह से गायब हैं। ऑडिट रिपोर्ट में सामने आया कि कई वाहन बिना केवाईसी के जारी किए गए। एमआईएस डेटा और अकाउंट रेकॉर्ड में भी हेरफेर की गई। तीन मई 2025 के बाद का पूरा डेटा डिलीट कर दिया गया।