जाम से राहत को ग्रेनो में पेड पार्किंग की तैयारी

नवभारतटाइम्स.कॉम

ग्रेटर नोएडा में जाम की समस्या से निपटने की तैयारी है। अथॉरिटी शहर में ऑन स्ट्रीट और ऑफ स्ट्रीट पार्किंग विकसित करेगी। इसके लिए एक डिजिटल पार्किंग मैनेजमेंट सिस्टम बनाया जाएगा। इसमें ऑटोमेटिक बैरियर और कैशलेस पेमेंट की सुविधा होगी। यह सिस्टम ग्रेटर नोएडा सिटी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से भी जुड़ेगा।

relief from traffic jams in greater noida paid parking preparations begin

n NBT रिपोर्ट, ग्रेनो : शहर में भीड़भाड़ वाले एरिया में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ऑन स्ट्रीट व ऑफ स्ट्रीट पार्किंग विकसित करेगी। इसके लिए पार्किंग मैनेजमेंट सिस्टम विकसित किया जाएगा। इसमें बनने वाले पार्किंग स्थल डिजिटल होंगे। इसमें स्वचालित बैरियर, कैशलेस पेमेंट और पार्किंग डेटा को ग्रेटर नोएडा सिटी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के साथ जोड़ा जा सके। पीपीपी मोड वाले इस प्रॉजेक्ट में इस सिस्टम के डिवेलपमेंट और उसे लागू करने के लिए ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने एजेंसी की तलाश शुरू कर दी है। ग्रेटर नोएडा में अब भी पार्किंग का अभाव है। शहर के किसी भी बाजार में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। जगत फार्म, रामपुर, अल्फा-1 कमर्शल बेल्ट में सबसे ज्यादा खराब स्थिति है। पार्किंग बनाने के लिए विशेषज्ञ एजेंसी तलाशी जाएगी। अथॉरिटी ने इसके लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट निकाला है। इच्छुक कंपनियां 28 मई तक अपने प्रस्ताव दे सकती हैं।