n NBT न्यूज, नोएडा : जिला अस्पताल की दूसरी मंजिल पर एक युवक का शव मिलने के मामले में प्रशासन ने अस्पताल से तीन दिन में पूरी घटना की रिपोर्ट मांगी है। अस्पताल प्रबंधन ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई। जांच में युवक शाम के समय खुद दूसरी मंजिल की ओर जाता दिखाई दे रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में युवक की मौत हार्ट अटैक से होने की पुष्टि हुई है। जिला प्रशासन ने यह भी पूछा है कि अस्पताल की दूसरी मंजिल पर युवक किस परिस्थिति में पहुंचा और वहां काफी देर तक किसी की नजर उस पर क्यों नहीं पड़ी? मृतक नीरज (बिहार) बरौला में रहते थे। यहां की एक निजी कंपनी में काम करते थे। बीमार होने पर वह यहां इलाज कराने आया था। सीएमएस अजय राणा ने बताया कि मामले की जांच के लिए अस्पताल परिसर के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए है। जिसमें नीरज खुद ही दूसरी मंजिल पर जाता दिखाई दे रहा है। इसके बाद नीरज कुर्सी पर बैठ गया और उसकी मौत हो गई।


