लॉजिस्टिक हब से 10 लाख रुपये के पार्सल का गबन, केस दर्ज

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव के बिलासपुर थाना एरिया में लॉजिस्टिक हब से लाखों के पार्सल गायब हो गए। पुलिस ने जींद के कपिलदेव और हिसार के कुलदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कंपनी की जांच में पता चला कि आरोपियों ने रिकॉर्ड में हेरफेर कर ट्रैकिंग सिस्टम को भी धोखा दिया।

10 lakh parcel embezzlement from logistic hub case registered against two investigation ongoing

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : बिलासपुर थाना एरिया के एक लॉजिस्टिक हब से लाखों के पार्सलों के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने जींद के कपिलदेव और हिसार के कुलदीप के खिलाफ केस दर्ज किया है। लॉजिस्टिक कंपनी इंस्टाकार्ट सर्विसेज के प्रतिनिधि रितिन दीप ने शिकायत दी है कि 20 अप्रैल को 15 शिपमेंट बैग अवैध रूप से बिलासपुर हब से बाहर निकाले गए। इन्हें लोडकर दोपहर करीब 3:25 बजे परिसर से बाहर ले जाया गया। कंपनी की ओर से की गई जांच में सामने आया कि आरोपी कुलदीप ने संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि उसने ये बैग पटौदी बाइपास के पास आरोपी कपिलदेव को सौंपे थे। पता चला कि अप्रैल में 898 शिपमेंट, जिनकी कीमत 10 लाख 41 हजार 235 रुपये है या तो गबन कर लिए गए या लापता हो गए। कहा कि आरोपियों ने जानबूझकर रेकॉर्ड में हेरफेर कर ट्रैकिंग सिस्टम को भी गुमराह किया। आशंका जताई है कि नुकसान इससे भी अधिक हो सकता है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।