चूका में नाइट स्टे पर प्रतिबंध, ठीक नहीं हो सकी फेंसिंग

नवभारतटाइम्स.कॉम

चूका पर्यटन स्थल पर अब पर्यटक रात नहीं रुक पाएंगे। सोलर फेंसिंग खराब होने से वन्यजीवों का खतरा बढ़ गया है। कैंटीन के पास तक बाघ के बच्चे देखे गए थे। पर्यटकों की सुरक्षा के लिए यह रोक लगाई गई है। वन निगम जल्द फेंसिंग की मरम्मत कराएगा। पर्यटक केवल दिन में सफारी कर सकेंगे।

night stay banned in chuka solar fencing damaged wildlife threat increased

n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : चूका पर्यटन स्थल पर रात्रि विश्राम पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सोलर फेंसिंग की मरम्मत न होने से विश्राम स्थल पर वन्यजीवों के खतरे के कारण यह रोक लगाई गई है। करीब 20 दिन से वन विभाग और वन निगम के बीच पत्राचार चल रहा है, लेकिन अब तक फेंसिंग ठीक नहीं हो सकी है।

कैंटीन के पास तक देखे गए टाइगर : पीलीभीत टागर रिजर्व में चूका बीच पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है। यहां ठहरने के लिए वन निगम की पांच हट (विश्राम स्थल) हैं। विश्राम स्थल के आसपास वन्य जीव न आएं, इसके लिए सोलर फेसिंग करवाई गई है। यह खराब होने के कारण कुछ दिन पहले विश्राम स्थल के नजदीक बनी कैंटीन के आसपास टाइगर के बच्चे देखे गए थे। विश्राम स्थल से थोड़ी दूर पर भी वन्य जीवों की आवाजही देखी गई थी। इस वजह से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए करीब 20 दिन पहले पीलीभीत टाइगर रिजर्व के निदेशक मनीष सिंह ने यहां रात्रि विश्राम पर रोक लगा दी थी। पर्यटक यहां सिर्फ डे सफारी कर सकते हैं।

इस बारे में पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर मनीष सिंह का कहना है कि पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर रोक लगाई गई है।

वन निगम के एमडी एके सिंह का कहना है कि जल्द फेंसिंग की मरम्मत की जाएगी। इसके लिए टाइगर रिजर्व प्रबंधन से बात हुई है। इसक लिए कोई आर्थिक संकट नहीं है। फेंसिंग की मरम्मत का खर्च वहन करने के लिए वन निगम तैयार है।