मैनेजर सुइसाइड केस में मुख्य आरोपित शरद सिंह गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम

गोमतीनगर विस्तार में मैनेजर रत्ना प्रिया सिंह की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित शरद सिंह और उसके साथी प्रशांत शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। रत्ना प्रिया के पिता सुधीर सिंह ने आरोप लगाया था कि कुछ रसूखदार लोग उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे।

मैनेजर सुइसाइड केस में मुख्य आरोपित शरद सिंह गिरफ्तार

nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : गोमतीनगर विस्तार इलाके में शालीमार वन वर्ल्ड टॉवर में रहने वाली मैनेजर रत्ना प्रिया सिंह की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने फरार मुख्य आरोपित समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपित शरद सिंह और उसके साथी प्रशांत शर्मा को गिरफ्तार किया है।

गोरखपुर निवासी सुधीर सिंह ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी रत्ना प्रिया सिंह को कुछ रसूखदार लोग प्रताड़ित कर रहे थे। इससे तंग आकर उसने विडियो बनाने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी थी।