छूटे अभ्यर्थियों को 23 तक जॉइनिंग का अंतिम मौका

नवभारतटाइम्स.कॉम

उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो मुख्यालय ने प्रधान परिचालक पद के चयनित अभ्यर्थियों को एक और अवसर दिया है। जो अभ्यर्थी अब तक प्रशिक्षण के लिए उपस्थित नहीं हो सके थे, उन्हें 23 मई तक जॉइनिंग का अंतिम मौका मिला है।

head operator recruitment last chance for missed candidates to join by may 23

n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : प्रधान परिचालक/प्रधान परिचालक (जोनों) पद पर चयनित उन अभ्यर्थियों जिन्होंने अब तक ट्रेनिंग के लिए जॉइनिंग नहीं की है उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो मुख्यालय अब विलंब से प्रशिक्षण जॉइन करने का एक मौका दिया है।

मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक चयनित अभ्यर्थियों का आधारभूत प्रशिक्षण 11 मई से शुरू होना था। कुछ अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर प्रशिक्षण केंद्रों पर रिपोर्ट नहीं कर सके। इसके बाद कई अभ्यर्थियों ने विलंब से जॉइन करने की अनुमति मांगी थी। ऐसे अभ्यर्थियों के लिए अब नई तिथि 23 मई निर्धारित की गई है। इससे पहले सभी संबंधित अभ्यर्थियों को 23 मई की सुबह 10 बजे उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो मुख्यालय, महानगर लखनऊ में उपस्थित होकर दस्तावेज का भौतिक सत्यापन करवाना होगा। सत्यापन के बाद ही प्रशिक्षण केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा।