n NBT रिपोर्ट, लखनऊ
नगर निगम क्षेत्र में हाउस टैक्स चोरी और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। अब स्वगणना के जरिए न सिर्फ आबादी के आंकड़े जुटाए जाएंगे, बल्कि टैक्स चोरी करने वाले भवन स्वामियों और फर्जीवाड़े पर भी नकेल कसी जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया में डिजिटल तकनीक और गूगल मैप की मदद ली जा रही है।
इस नई व्यवस्था के तहत जनगणना के दौरान गूगल मैप का इस्तेमाल किया जा रहा है। गूगल मैप के जरिए हर एक भवन की वास्तविक और सटीक तस्वीर सीधे सिस्टम में दर्ज हो रही है। इस तस्वीर से यह साफ पता चल सकेगा कि भवन का वास्तविक आकार क्या है, वह कितने मंजिला है, और उसका निर्माण क्षेत्र कितना है। इन तस्वीरों की मदद से भवनों के वास्तविक टैक्स किया जाएगा।


