n NBT न्यूज, नूंह : जिला पुलिस ने बिहार में एटीएम काट चोरी और लूट की वारदातों में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर बिहार पुलिस को सौंपा है। आरोपी साहलि औथा गांव का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार साहिल बिहार में हुई ATM लूट की वारदात में शामिल था और उसके खिलाफ चंपारण के थाने में केस दर्ज है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बिहार पुलिस लगातार नूंह पुलिस के संपर्क में थी। बिहार पुलिस के डीएसपी रवि कुमार और डीएसपी दिलीप कुमार ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए नूंह पुलिस से सहयोग मांगा था। इसके बाद नूंह पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को बिहार पुलिस को सौंप दिया। आरोपी से लूट की अन्य वारदातों का खुलासा होने की भी संभावना है, पुलिस पूछताछ कर रही है।


