सीएम आवास योजना के लाभार्थियों को समूह से जोड़ा जाएगा

नवभारतटाइम्स.कॉम

ग्रामीण क्षेत्रों के वंचित और जनजातीय समुदायों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए एक विशेष अभियान शुरू हो रहा है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ ले चुके सभी जनजातीय एवं विमुक्त समुदायों को अनिवार्य रूप से स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाएगा।

cm housing scheme beneficiaries to be linked to self help groups keshav prasad maurya

n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : ग्रामीण क्षेत्रों के वंचित और जनजातीय समुदायों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए विशेष अभियान शुरू होगा।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ ले चुके सभी जनजातीय एवं विमुक्त समुदायों को अनिवार्य रूप से स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाएगा। यह कदम मिशन की ‘ सामाजिक समावेशन एवं सामाजिक विकास’ थीम के तहत उठाया गया है। पहल में बुक्सा, सहरिया थारू, गोंड, चेरो, कोल एवं अन्य विमुक्त जातियां शामिल हैं। मिशन मुख्यालय ने सभी जिलों के ‘उपायुक्त स्वतः रोजगार’ को पत्र लिखकर ऐसे परिवारों की तत्काल पहचान करने को कहा है, जिन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास मिला है पर वे समूह से नहीं जुड़े। जुड़े लाभार्थियों की जानकारी भी मुख्यालय भेजनी होगी। मिशन निदेशक दीपा रंजन ने लक्ष्य बताया।