जलापूर्ति को बिछेगी पाइपलाइन, संवरेंगे चौराहे, बनेगी पार्किंग

नवभारतटाइम्स.कॉम

उत्तर प्रदेश के कई शहरों में विकास कार्य तेजी से होंगे। गोरखपुर नगर निगम सहित कई निकायों को सीएम नगर सृजन योजना के तहत बजट मिला है। इससे नई सड़कें बनेंगी, जलापूर्ति और जलनिकासी की व्यवस्था सुधरेगी। प्रमुख चौराहों का सुंदरीकरण होगा और जाम से निपटने के लिए पार्किंग भी बनाई जाएगी।

development work to gain momentum in ups urban bodies budget released for pipelines beautification of intersections and parking

n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : गोरखपुर नगर निगम समेत यूपी के कई नगर निकायों में नई सड़क, जलापूर्ति और जलनिकासी से जुड़े कामों में तेजी आएगी। स्ट्रीट लाइट, प्रमुख चौराहों का सुंदरीकरण और ट्रैफिक जाम से निजात के लिए पार्किंग भी बनाई जा सकेगी। इसके लिए इन निकायों को सीएम नगर सृजन योजना के तहत बजट जारी किया गया है।

नगरीय निकाय निदेशालय के निदेशक अनुज झा ने पत्र भेजकर बजट मंजूरी और इस्तेमाल के दिशा निर्देश दिए हैं। निदेशालय के मुताबिक गोरखपुर नगर निगम को 1 करोड़ 59 लाख रुपये मिले हैं। चित्रकूट नगर पालिका परिषद चित्रकूटधाम को 65 लाख, नगर पंचायत राजे सुलतानपुर को 3 करोड़ 35 लाख, नगर पंचायत राजपुर को 1 करोड़ 58 लाख, नगर पंचायत रामपुर को 35 लाख और नगर पंचायत भरतकुंड भदरसा को 45 लाख रुपये दिए गए हैं। कुशीनगर, जौनपुर, संतकबीरनगर, देवरिया, अम्बेडकर, सिद्धार्थनगर, बाराबंकी, अलीगढ़, बांदा और लखनऊ के निकायों को भी बजट जारी हुआ।