कार की टक्कर से बाइक सवार सुपरवाइज़र घायल

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव के बिलासपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ। जीएलएस कंपनी के पास तेज रफ्तार कार ने रॉन्ग साइड से आकर बाइक सवार सुपरवाइजर अतुल कुमार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में अतुल के हाथ में दो जगह फ्रैक्चर आ गया और शरीर पर भी चोटें आईं। इलाज के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

gurugram wrong side car collision bike borne supervisor suffers fractures in both hands

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : बिलासपुर थाना एरिया में जीएलएस कंपनी के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार सुपरवाइजर घायल हो गए। हाथ में दो जगह फ्रैक्चर आया है। इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर पीड़ित ने शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शिकायत देने वाले भोडा कलां शिव कॉलोनी के अतुल कुमार कंपनी में ISR सुपरवाइजर हैं। उन्होंने बताया कि 11 मई को दोपहर करीब 2 बजे वह बाइक से घर जा रहे थे। जीएलएस कंपनी के पास सामने से आ रही एक कार ने रॉन्ग साइड से आकर कार में टक्कर मार दी। हादसे में अतुल गंभीर घायल हो गए। उनका हाथ दो जगह से टूट गया और शरीर पर भी चोट आईं। हालत में सुधार होने पर शनिवार को शिकायत दी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।