अब शिक्षकों ने उठाई अर्जित अवकाश की मांग

नवभारतटाइम्स.कॉम

शिक्षकों ने गर्मियों की छुट्टियों में मुख्यालय न छोड़ने और परीक्षाओं में ड्यूटी लगने के आदेश पर अर्जित अवकाश की मांग की है। शिक्षकों का कहना है कि उन्हें अन्य कर्मचारियों की तरह अर्जित अवकाश मिलना चाहिए। कई शिक्षकों ने छुट्टियों में बाहर जाने की योजना बनाई थी।

teachers demand earned leave get leave in lieu of duty during summer holidays

n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : गर्मियों की छुट्टियों में मुख्यालय नहीं छोड़ने और प्रतियोगी परीक्षाओं में ड्यूटी लगाए जाने के आदेश के बाद शिक्षकों ने अर्जित अवकाश देने की मांग की है। शिक्षकों का कहना है कि शिक्षकों को गर्मियों की छुट्टियां मिलती हैं, इस वजह से अन्य कर्मचारियों की तरह अर्जित अवकाश की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में उनको अन्य कर्मचारियों की तरह अर्जित अवकाश दिया जाए। जिलों में कई शिक्षक छुट्टियों में बाहर जाने का प्लान बना चुके हैं और छुट्टियों के लिए आवेदन कर चुके हैं। यदि उनको बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही। माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के प्रांतीय प्रवक्ता डॉ.ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि छुट्टियों में ड्यूटी लगाई जाती है, तो उसके एवज में अर्जित अवकाश तो देना ही चाहिए।