श्रमिकों का पंजीयन कराने पर दिया जोर

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद में मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्माण श्रमिकों के पंजीयन पर जोर दिया गया। कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण से काटे गए सेस का विवरण श्रम विभाग को देने के निर्देश दिए गए। बाल श्रम उन्मूलन के लिए भी अभियान चलाए जाएंगे। पिछले वर्ष 245 बाल और किशोर श्रमिक चिह्नित हुए थे।

100 registration of workers curb child labor chief development officer

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ की अध्यक्षता में सोमवार को जूम के माध्यम से जिला श्रम बंधु, बाल श्रम उन्मूलन समिति और बंधुआ श्रम सतर्कता समिति की बैठक हुई। बैठक में निर्माण श्रमिकों के पंजीयन, श्रमिक योजनाओं के लाभ और बाल श्रम मामलों की समीक्षा की गई। सीडीओ ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों से काटे गए 1 प्रतिशत सेस का विवरण श्रम विभाग को उपलब्ध कराया जाए। साथ ही सभी निर्माण श्रमिकों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराया जाए ताकि पात्र श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। बैठक में बाल श्रम मामलों की भी समीक्षा हुई। श्रम विभाग ने वर्ष 2025-26 में 234 निरीक्षण किए जिनमें 245 बाल और किशोर श्रमिक चिह्नित हुए। 194 सेवायोजकों के खिलाफ कार्रवाई की गई और 122 पर जुर्माना लगाया गया। सीडीओ ने बाल श्रम प्रभावित क्षेत्रों में अभियान चलाने, बच्चों का स्कूल में दाखिला कराने के निर्देश दिए।

रेकमेंडेड खबरें