अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को UPCA से ज़मीन खरीदेगा GDA

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनेगा। जीडीए और यूपीसीए मिलकर इस प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। स्टेडियम और जमीन दोनों संस्थाओं की जॉइंट ओनरशिप में होंगे। स्टेडियम के साथ ही हाई-टेक ट्रेनिंग अकेडमी और अन्य सुविधाएं भी विकसित होंगी। निर्माण कार्य तीन साल में पूरा होगा।

international cricket stadium to be built in ghaziabad gda will buy land from upca construction in 3 years

Akhandpratap.Singh

@timesofindia.com

n गाजियाबाद : GDA और उत्तर प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन (UPCA) ने राजनगर एक्सटेंशन के मोरटी गांव में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए हाथ मिलाया है। जॉइंट ओनरशिप मॉडल के तहत स्टेडियम और जमीन पर दोनों संस्थाओं का बराबर का हक होगा। तय जमीन का बड़ा हिस्सा UPCA के पास है, जबकि GDA के पास छोटा हिस्सा है। इसे पूरी तरह बराबर करने के लिए GDA आवश्यक जमीन खरीदेगा। बोर्ड ने भी इसे हरी झंडी दे दी है।

जमीन का विवरण: यह पूरा प्रॉजेक्ट लगभग 142,770 वर्ग मीटर (करीब 35.28 एकड़) जमीन पर आकार लेगा। वर्तमान में इस साइट पर UPCA के पास 34 एकड़ और GDA के पास केवल 1.28 एकड़ जमीन है। मुख्य स्टेडियम के अलावा यहां एक हाई-टेक ट्रेनिंग अकेडमी, अभ्यास पिचें, अत्याधुनिक मीडिया सेंटर, हॉस्पिटलिटी लॉन्ज, खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के चेंजिंग रूम और एक बड़ा व्यावसायिक केंद्र (रिटेल आउटलेट व फूड कोर्ट) भी विकसित किया जाएगा। इसकी मॉनिटरिंग और सुचारू संचालन के लिए एक प्रॉजेक्ट स्टीयरिंग कमिटी बनाई जाएगी। इसके अध्यक्ष GDA के उपाध्यक्ष होंगे। कमिटी में GDA और UPCA के 3-3 सदस्य शामिल किए जाएंगे। मुनाफे को दोनों पक्षों में बराबर (50-50) बांटा जाएगा।

भविष्य की रूपरेखा और समय सीमा: निर्माण कार्य शुरू होने के बाद इसे 36 महीनों (3 साल) के भीतर पूरा करने की समय सीमा तय की गई है। प्रॉजेक्ट को गति देने और इसकी वित्तीय व्यवहार्यता, डिजाइनिंग व टेंडर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए जल्द ही एक स्वतंत्र ट्रांजेक्शन अडवाइजर की नियुक्ति की जाएगी। स्टेडियम के दैनिक संचालन और वैश्विक स्तर के रखरखाव के लिए किसी अनुभवी तीसरी प्राइवेट वेंडर कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

वहीं, जीडीए के वीसी नंद किशोर कलाल ने कहा कि बोर्ड की तरफ से स्टेडियम के जीडीए और यूपीसीए के एमओयू किए जाने को लेकर हरी झंडी मिल चुकी है।

रेकमेंडेड खबरें