n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : नंदग्राम क्षेत्र में रेत मंडी के पास भाई-बहन के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए। घटना 15 मई की शाम की है। मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस से शिकायत कर एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सुनीता ने अपने भाई अर्जुन व करण के खिलाफ और उधर, रेखा ने ननद सुनीता व सिकंदर के खिलाफ नंदग्राम थाने में केस दर्ज कराया है।सुनीता ने बताया कि 15 मई की शाम उनके दोनों भाइयों ने बिना वजह गाली-गलौज की। मना किया तो उसे और पति को लाठी-डंडों से पीटा। आरोपियों ने उनकी बेटी के साथ भी मारपीट की। वहीं, रेखा ने बताया कि उनके पति अर्जुन और देवर सुनीता को समझाने गए थे कि वह किसी दूसरे व्यक्ति से बात न करे। इस बात पर ननदोई सिकंदर और ननद सुनीता ने उनके साथ मारपीट की। दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी भी दी। मारपीट में उनके पति और देवर के काफी चोट आई है। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि मामले में दोनों पक्ष की ओर से शिकायत पर केस दर्ज कर लिया।


