बेफिक्र घूमिए, अब स्मारकों में ही कर सकेंगे मोबाइल चार्ज

नवभारतटाइम्स.कॉम

अब पर्यटक स्मारकों में बेफिक्र होकर घूम सकते हैं। लाल किला, कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा जैसे 11 स्मारकों में मोबाइल चार्जिंग की सुविधा शुरू हो गई है। इन जगहों पर करीब 30 चार्जिंग पॉइंट बनाए गए हैं। पर्यटक अब फोटो और वीडियो बनाते समय बैटरी खत्म होने की चिंता नहीं करेंगे। यह सुविधा पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाएगी।

free mobile charging facility now in monuments asi has started the initiative

n राम त्रिपाठी, नई दिल्ली

पुरातत्व स्थलों पर घूमने आने वाले ज्यादातर लोग फोटो और विडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं लेकिन मोबाइल बैटरी खत्म होने की समस्या अक्सर उत्साह पर पानी फेर देती है। अब इस दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) दिल्ली सर्कल ने लाल किला, कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा , पुराना किला समेत एंट्री टिकट वाले सभी 11 स्मारकों में मोबाइल चार्जिंग की सुविधा शुरू कर दी है। अलग-अलग स्मारकों में करीब 30 चार्जिंग पॉइंट बनाए गए हैं।

एंट्री गेट के पास ही चार्जिंग पॉइंट की सुविधा मिलेगी। वहां एक बार में करीब 9 लोग अपना मोबाइल चार्ज कर सकते हैं। ASI ने सबसे ज्यादा 8 चार्जिंग पॉइंट लाल किला में बनाए हैं। इनमें चारों म्यूजियम, एंट्री और एग्जिट गेट के पास बने पॉइंट शामिल हैं। कुतुब मीनार, पुराना किला और हुमायूं के मकबरे में 3-3 चार्जिंग पॉइंट लगाए गए हैं। फिरोजशाह कोटला, सफदरजंग मकबरा और हौज खास वन में 2-2 पॉइंट बनाए गए हैं। हौज खास चिल्ड्रन म्यूजियम, INA सर्कल ऑफिस और तिलक मार्ग स्थित धरोहर भवन में 1-1 चार्जिंग पॉइंट की सुविधा दी गई है। खाने खाना, सुल्तानगढ़ी, तुगलकाबाद किला और सुल्तानगढ़ी किला समेत 5 अन्य स्मारकों में भी चार्जिंग पॉइंट लगाने की प्रक्रिया जारी है। ASI के एक अधिकारी ने बताया कि पॉइंट पर सभी प्रकार के चार्जर सॉकेट लगाए गए हैं।

रेकमेंडेड खबरें