सड़क हादसे में युवक की मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में एक युवक की सड़क हादसे में दुखद मौत हो गई। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है।

faridabad youth dies in tragic road accident case registered against bike rider

n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद

पल्ला थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। घायल अवस्था में युवक को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और बाद में सेक्टर-16 स्थित अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में टीटू कॉलोनी निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह शनिवार दोपहर करीब दो बजे अपने बड़े बेटे आकाश के साथ मोटरसाइकल से पल्ला क्षेत्र में एक दोस्त से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में आकाश के मोबाइल पर छोटे बेटे मनीष का फोन आया। उसने बताया कि विकास का पल्ला पुल के पास सड़क हादसा हो गया है। सूचना मिलते ही अशोक कुमार और उनका बेटा आकाश मौके की ओर निकल गए, जब वे अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि घायल विकास को गंभीर हालत में सेक्टर-16 स्थित अस्पताल भेज दिया गया है। अस्पताल के बाहर उन्हें विकास के दोस्त तरुण और अन्य साथी मिले। इसके बाद सभी लोग इमरजेंसी वाॅर्ड में पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद विकास को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शिकायत में अशोक कुमार ने बताया कि जिस मोटरसाइकल से हादसा हुआ वह टीवीएस कंपनी की बाइक है। हादसे के बाद विकास के दोस्त तरुण ने बाइक की नंबर प्लेट की फोटो खींच ली। इसी आधार पर पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है।

रेकमेंडेड खबरें