राशन डिपो से 60 कट्टे गेहूं और कार से लैपटॉप-नकदी चोरी

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद में चोरी की दो वारदातों ने लोगों को दहला दिया है। ओल्ड फरीदाबाद में सरकारी राशन डिपो से 60 कट्टे गेहूं चोरी हो गए। वहीं सेक्टर-16 मार्केट में एक कार से लैपटॉप, 32 हजार रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज उड़ा लिए गए। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

faridabad 60 bags of wheat stolen from ration depot and laptop cash stolen from car panic ensues

n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद

ओल्ड फरीदाबाद और सेक्टर-16 मार्केट में चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। पहली घटना ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र की है, जहां बसेलवा कॉलोनी स्थित सरकारी राशन डिपो का ताला तोड़कर चोर 60 कट्टे गेहूं चोरी कर ले गए। डिपो संचालक कैलाश ने पुलिस को बताया कि जून माह के वितरण के लिए फूड एंड सप्लाई विभाग से 180 कट्टे गेहूं मिले थे। शनिवार सुबह उनके भतीजे लोकेश ने डिपो का टूटा ताला देखा और सूचना दी। जांच में 60 कट्टे गेहूं गायब मिले। गेहूं चोरी के आरोप में पुलिस ने अरुण व राहुल सिसोदिया निवासी बसेलवा कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी घटना सेक्टर-17 थाना क्षेत्र की है। बीपीटीपी सेक्टर-85 निवासी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि वह अपने पिता राकेश अग्रवाल के साथ कार से सेक्टर-16 सब्जी मंडी गए थे। कार सड़क किनारे खड़ी कर वे खरीदारी करने चले गए। 15-20 मिनट बाद लौटने पर कार का पिछला शीशा टूटा मिला। चोर कार से डेल लैपटॉप, 32 हजार रुपये नकद, पेन ड्राइव, चेक बुक और जरूरी दस्तावेज चोरी कर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रेकमेंडेड खबरें