n NBT न्यूज, लोनी
थाना एरिया की टोली मोहल्ला कॉलोनी में दोस्त के साथ उसके पिता की हत्या करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी को अरेस्ट किया है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि फरार आरोपी निसार के खिलाफ इनाम घोषित किया था। आरोपी को लोनी थाना एरिया से अरेस्ट किया है। पूछताछ में निसार ने बताया कि करीब छह माह पहले बिलाल लखनऊ में टोंटी बेचने गया था। उनकी दोस्ती हो गई थी। वह पांच अप्रैल को लोनी आया था। यहां वह बिलाल व खुशबू के साथ बिलाल के पिता अजीजुद्दीन के साथ मारपीट कर हत्या करने में शामिल हुआ था। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों फरार हो गए थे। एसीपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने बुजुर्ग के हत्यारोपी बेटे बिलाल व खुशबू को गिरफ्तार कर चुकी है। आठ अप्रैल को उनका शव घर से पांच सौ मीटर दूर बंद मकान के बेसमेंट में मिला था। मामले में मृतक की पत्नी नसरीन ने 11 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कराया था।


