n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : ऑनलाइन ट्रेडिंग में अच्छा रिटर्न दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 17.41 लाख रुपये ठग लिए। शातिरों ने वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़कर ठगी को अंजाम दिया। कई यूपीआई और पांच बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराई। रकम नहीं मिली तो ठगी का अहसास हुआ। वसुंधरा निवासी ऋतू बंसल ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है। शिकायत में बताया कि उन्होंने पहले कुछ शेयर खरीदे थे। नौ मार्च वॉट्सऐप ग्रुप में जुड़ गए। ग्रुप एडमिन टीना मल्होत्रा से बातचीत हुई। उसने अपनी कंपनी में खाता खुलवाने के लिए कहा कि ट्रेडिंग करने पर अच्छा रिटर्न मिलेगा। शेयर खरीदने के नाम पर कई बार में अलग-अलग खातों में पांच अप्रैल से 27 अप्रैल तक 17.41 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।


